प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो बेरमो विधानसभा के दस पंचायतों में जहां से भी एसआईआर अपडेट में गड़बड़ी या त्रुटियों की सूचना मिलने पर तुरंत पहुंच जाते हैं।
बीडीओ ने 10 जुलाई को जगत प्रहरी को बताया कि उन्हें प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी व चांदो पंचायत की बीएलओ से त्रुटियों की सूचना मिलते ही वे मुहल्ले में पहुंचकर मतदाताओं से मिले तथा उन्हें उचित जानकारी दी। बीडीओ महतो ने अंगवाली के नायक टोला, मिश्रा टोला में घंटों बीएलओ के साथ समझाने में समय बिताया।

बता दें कि, अंगवाली उत्तरी पंचायत में छह बूथ हैं और छह आंगनवाड़ी सेविकाओं को बीएलओ बनाया गया है। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार महतो बेरमो विधानसभा अंतर्गत पिछरी उत्तरी एवं दक्षिणी, चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी, अंगवाली उत्तरी व् दक्षिणी, चांदो, मायापुर, चांपी, खेतको आदि पंचायत का जायजा लेते रहे हैं।
![]()













Leave a Reply