Advertisement

ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय कचड़ा चुननेवाले युवक की मौत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। धनबाद रेल मंडल के गोमोह बड़काकाना रेल खंड के जारंगडीह बोकारो थर्मल स्टेशन पोल संख्या – 41 – 25 वा 41 – 27 के बीच डाउन शक्ति पुंज एक्प्रेस ट्रेन के चपेट मे आने से एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना 10 जुलाई की संध्या लगभग पांच बजे की बतायी जा रही है।

बताया जाता है कि मृतक युवक जारीडीह बाजार का रहने वाला था जो बोकारो थर्मल में कचरा चुनने का काम करता था। घटना की सुचना मिलने के बाद बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव के निर्देश पर थाना के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) भगवान कामत दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे एवं मामले की जांच की। साथ ही मृतक युवक के परिजनों को सूचना देकर घटना स्थल पर बुलाया, ताकि शव को पोस्टमाटम के लिए भेजा जा सके।

बता दे कि बीते 9 जुलाई को भी इसी जगह से थोड़ी दूर बरवाबेड़ा गांव समीप ट्रेन की चपेट में आने से जारंगडीह के एक युवक की मौत हो गई थी। रहिवासियों का कहना है कि रेलवे प्रबंधन बाउंड्री देने में देर कर रही है, जिस कारण लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *