Advertisement

दस्तावेज नवीस संघ की बैठक आयोजित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट में 23 जून को झारखंड दस्तावेज नवीस संघ शाखा बेरमो के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दस्तावेज नवीसों ने अपनी समस्याओं को साझा कर समस्या निराकरण के लिए गहन मंथन किया।

बैठक में बताया गया कि कोविड 19 महामारी के दूसरे चरण में कोरोना के चपेट में आने के कारण डीड राइटर विजय कुमार भगतिया एवं केदार प्रसाद का निधन हो गया। दस्तावेज नवीस संघ बेरमो के अध्यक्ष रणधीर कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके निधन से संघ को बहुत बड़ा क्षति हुई है। इस दु:ख की घड़ी में संघ उनके परिजनों के साथ है। भगवान उनकी परिजनों को शक्ति और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

इस अवसर पर संघ के द्वारा उनके परिजनों को सहायता के लिए दस हजार का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर संघ के सचिव शकूर अंसारी, उपाध्यक्ष पंकज कुमार पाठक, धरणीधर प्रसाद सहित कई डीड राइटर मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *