Advertisement

बगोदर में 70 स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

अशोक कुमार/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल परिसर में बीते 9 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझलाडीह एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय के कुल 70 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर छात्राओं ने कहा कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा होगी और नियमित रूप से पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। जानकारी देते हुई बगोदर प्रखंड के कल्याण पदाधिकारी रजा अहमद ने 10 जुलाई को बताया कि पूरे बगोदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कुल 1,486 साइकिलों का वितरण किया जाना है। इसकी शुरुआत बीते 9 जुलाई से कर दी गई है। कहा कि जल्द ही सभी विद्यालयों में साइकिल वितरण का कार्य पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख आशा राज, बीडीओ निशा कुमारी, प्रखंड उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर, मुखिया प्रमिला देवी, भाजपा नेता राजू सिंह, प्लस टू हाई स्कूल के प्राचार्य, सहायक शिक्षक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *