ददई दूबे कोयला मजदूरो, दलितो, गरीबो के आवाज थे-मंगरा उरांव
प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के मकोली स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ढ़ोरी कार्यालय मे 10 जुलाई को झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर उनके समर्थकों, यूनियन नेताओं, राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर यहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में राकोमसं ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव मंगरा उरांव ने कहा कि ददई दुबे अविभाजित बिहार और झारखंड, दोनों की सरकारों में श्रम मंत्री रहे थे। उन्होंने पलामू जिला के हद में विश्रामपुर विधानसभा सीट से छह बार विधायक के रूप में कार्य किया। वे धनबाद से लोकसभा सांसद भी चुने गए थे। अंतिम समय तक राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष रहे। कहा कि वे कोयला मजदूरो, दलितो, गरीबो के आवाज थे।
इस अवसर पर यूनियन के ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष बबन रजक सहित शिबू दिगार, संतोष कुमार, मंजीत सिंह, भोला महतो, ददन सिंह, गोपेश्वर बाउरी, मोहम्मद असगर, इन्द्रदेव चौहान, देवनंदन चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply