प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। मारवाड़ी युवा मंच कोयला नगरी शाखा धनबाद के द्वारा 20 जून को बैंक मोड चेंबर कार्यलय में आयोजित रक्तदान शिविर से 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। संग्रहित रक्त धनबाद स्थित पीएमसीएच ब्लड बैंक में जमा कराया गया।
इस अवसर पर बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स (Bank mod chamber of commerce के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया एवं प्रांतीय पूर्व उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल समेत चेंबर के सदस्यों ने रक्तदान करके इस कोरोना काल में रक्त की कमी को पूरा करने में अपनी सहभागिता दी। यहाँ पुरुषो के अलावे दो महिलाएं भी रक्तदान महादान में हिस्सा लिया।
शिविर का उद्घाटन झारखंड मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट, पंकज भुवानिया, विवेक लिल्हा, अजय तायल, संजीव अग्रवाल, ललित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। रक्तदान शिविर में भागीदारी देने आए रक्तवीरों को फादर्स डे के अवसर पर जूस पिलाकर तथा पुष्प व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष नरेश केजरीवाल, सचिव विकास पटवारी, नीरज अग्रवाल, राजेश केजरीवाल, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, कन्हैया केजरीवाल, रवि अग्रवाल, आशीष बंसल, अमन लाडिया, शिवम लाडिया, प्रिंस कथूरिया, केशव आदि सदस्यों ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग किया।
![]()












Leave a Reply