प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के कोड़वाटांड़ में जिला परिषद् अध्यक्ष सुनिता देवी द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का 21 अगस्त को शिलान्यास किया गया।
जानकारी देते हुए समाजसेवी चितरंजन साव ने बताया कि जिप अध्यक्षा के अनुशंसा से जिला अनाबद्ध नीति से स्वीकृत बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत कोड़वाटांड़ पंचायत के ई टाइप कॉलोनी प्ले ग्राउंड, एफ-टाइप कॉलोनी ग्राउंड एवं बड़ा फुटबॉल प्ले ग्राउंड में ओपन जिम का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास जिला परिषद् अध्यक्ष सुनिता देवी ने की।
इस अवसर पर बबीता देवी, मुखिया बबलू हेम्ब्रम, बबली सोरेन, वार्ड सदस्य विमल ठाकुर, वार्ड सदस्य बीके यादव, समाजसेवी तुलसी महतो एवं अन्य स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष सुनिता देवी ने कहा कि ओपन जिम लगने से आसपास के युवाओं के सेहत में सुधार आएगा, जिससे सभी बच्चे बूढ़े-औरतें सेहतमंद रहेंगे।
![]()













Leave a Reply