एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। निर्माण के देवता, देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की वार्षिक पूजा समारोह का आयोजन आगामी 17 सितंबर को किया जाएगा। विश्वकर्मा पूजा को लेकर बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में जबर्दस्त हलचल व्याप्त है।
ज्ञात हो कि, बेरमो कोयलांचल के सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली वाशरी, कथारा क्षेत्र के कथारा मोड़ फ़िल्टर प्लांट के समीप श्रीकृष्ण चेतना परिसर तथा जारंगडीह फ़िल्टर प्लांट के समीप विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मेला का आयोजन किया जायेगा। करगली वाशरी पूजा समिति के सचिव संजय पांडेय ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी करगली वाशरी में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। साथ ही मेला का भी आयोजन किया जायेगा। कहा कि करगली वाशरी में आयोजित विश्वकर्मा पूजा में दूर दराज से सैकड़ों श्रद्धालु झांकी देखने आते हैं। कहा कि विश्वकर्मा पूजा के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा तन मन से सहयोग की जा रही है।
करगली वाशरी मे विश्वकर्मा पूजा के सफल आयोजन को लेकर बैठक की गयी, जिसमें कमिटि गठित की गई। नयी कमिटी के अध्यक्ष पीओ वी एन पांडेय, उपाध्यक्ष मैनेजर ईएंडएम अमरेश कुमार, महासचिव पर्सनल आफिसर आर पी यादव, सचिव संजय पांडेय, सह सचिव राम निहोरा सिंह, प्रदीप कुमार नंदी, सत्येंद्र नारायण सिंह, गुरमीत सिंह के अलावे 31 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गये।
कार्यकारिणी सदस्यों में मुख्य रूप से महेंद्र ठाकुर, भृगुनाथ सिंह, दिलीप, मोहन, राज कुमार, घंनजय सिंह, सुबोध चक्रवती, देवेन्द्र कुमार सिंह, मुखदेव महतो, कृष्ण मुरारी राम, अशोक अग्रवाल, तरसेम सिंह, गोपाल चन्द्र मंडल, राजू वर्मा, दिनेश यादव, प्रकाश कुमार, लाल बहादुर सिंह, देवेन्द्र चाम्पिया, छोटेलाल गुप्ता, संजय सिंह, मनोज कुमार मंडल आदि मुख्य रूप से शामिल है।
![]()













Leave a Reply