रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दातू पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर नायक की पहल पर पंचायत क्षेत्र में युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के हित में कई सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।
उक्त पंचायत में मुखिया द्वारा युवा वर्ग के बच्चों को ज्ञान एवं शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष योजना संचालित की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल सके। वहीं, गरीब एवं असहाय परिवारों की मदद के लिए पंचायत स्तर पर मानवीय पहल भी की गई है। किसी के दुर्घटना में पैर टूट जाने अथवा चलने-फिरने में असमर्थ होने की स्थिति में पंचायत की ओर से उन्हें बैसाखी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे वे इलाज के दौरान आसानी से आवागमन कर सके। रहिवासी के स्वस्थ होने के बाद बैसाखी पंचायत को वापस कर दी जाती है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे किसी अन्य जरूरतमंद को उपलब्ध कराया जा सके।
एक भेंट में मुखिया चंद्रशेखर नायक ने कहा कि पंचायत का उद्देश्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदो को तत्काल सहयोग उपलब्ध कराना भी पंचायत की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा और ज्ञान से जोड़ने के साथ-साथ गरीब एवं असहाय जनों की मदद के लिए पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास जारी रहेगा।
![]()













Leave a Reply