Advertisement

ब्रह्माकुमारीज प्रजापिता सेवा केंद्र द्वारा सीआईएसएफ कैंप में रक्षाबंधन महोत्सव

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीवीसी बोकारो थर्मल सीआईएसएफ कैंप परिसर में 21 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज प्रजापिता ईश्वरीय सेवा केंद्र द्वारा अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान शामिल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा केंद्र की संचालिका बीके कमला बहन ने किया। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज बहनों ने सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया।

इस अवसर पर बीके कमला ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का त्योहार नहीं, बल्कि पवित्र संकल्प और आत्मिक शक्ति का प्रतीक है। कहा कि सच्चा रक्षा सूत्र वही है, जो इंसान को भीतर से सशक्त बनाए तथा उसे बुराइयों और नकारात्मक विचारों से दूर रखे। उन्होंने आत्मिक शुद्धता, सकारात्मक सोच और संयमित जीवन अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सीआईएसएफ यूनिट के सहायक कमांडेंट अरुण कुमार गिरि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जवानों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ ही सीआईएसएफ एवं स्थानीय रहिवासियों के बीच आपसी प्रेम, विश्वास और सामंजस्य भी बढ़ता है।

इस अवसर पर सीआईएसएफ बोकारो थर्मल यूनिट के निरीक्षक ए.के. शर्मा, उप निरीक्षक रंजीत कुमार, राजीव कुमार कर्ण, कपिल बेहरा, सी.डी. पाणिग्रही, सहायक उप निरीक्षक बी. कश्यप, ए.के. सरकार, आशा पांडेय, प्रधान आरक्षक जे.पी. यादव, एम.के. मिश्रा, अभिनीत कुमार सहित महिला बल सदस्य एवं लगभग 35 अन्य बल के जवान उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *