Advertisement

दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक ने बोकारो स्टेशन व इलेक्ट्रिक विभाग का किया निरीक्षण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल जैन 21 अगस्त को पहली बार आद्रा डिवीजन के बोकारो सेक्शन के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम बोकारो रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। इसके बाद आद्रा डिवीजन के बड़े बोकारो इलेक्ट्रिक विभाग का निरीक्षण किया।

इस दौरान विभाग में मिली कमियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण नियमित प्रक्रिया का हिस्सा था। इलेक्ट्रिक विभाग के विस्तारीकरण की भी योजना है।

प्रेस से बातचीत में महाप्रबंधक जैन ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोकारो स्टेशन पर लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि जल्द ही स्वचालित सीढ़ी का काम पूरा होगा। यार्ड मॉडलिंग के साथ प्लेटफार्म संख्या चार-पांच के निर्माण की भी योजना है।

उन्होंने कहा कि अधिकांश यात्री अब ऑनलाइन टिकट लेते हैं, इसलिए जरूरत के अनुसार टिकट काउंटरों की संख्या घटाई-बढ़ाई जाती है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर डबल लाइनिंग का काम जारी है। काम पूरा होने के बाद यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुविधा होगी। महाप्रबंधक जैन ने कहा कि बोकारो से दक्षिण भारत के लिए ट्रेनों की कमी दूर करने में डबल ट्रैक महत्वपूर्ण है। सिंगल ट्रैक समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *