Advertisement

जीजीईएसटीसी में आईडिया ट्राइब एवं स्मार्ट इंडिया हैकथों का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास स्थित गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (जीजीईएसटीसी) में 21 अगस्त को आईडिया ट्राइब 2026 के प्रथम चरण के संस्थागत स्तर तथा स्मार्ट इंडिया हैकथों का आयोजन किया गया। इसमें 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आईडिया ट्राइब के तहत 10 और स्मार्ट इंडिया हैकथों के तहत 30 प्रोजेक्ट व रिसर्च आइडिया प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने पीपीटी और फिजिकल प्रोटोटाइप के माध्यम से अपने नवाचारों का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन आईआईसी कोऑर्डिनेटर प्रो. पंकज कुमार राय के नेतृत्व में प्रो. सुमन कुमारी एवं प्रो. परमेश्वर रजक ने किया। संस्थान के निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरुहार ने कहा कि आने वाले समय में इन्नोवेशन और आइडियाज देश के भविष्य को नई दिशा देंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध एवं रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित किया।

बाह्य पर्यवेक्षक आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र एवं एआई/एमएल विशेषज्ञ इंजीनियर मनीष राज ने प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया। संस्थान के विभागाध्यक्षों ने आंतरिक पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। इस दौरान निदेशक ने बताया कि जेसीएसटीआई रांची द्वारा डॉ दिनेश कुमार गुप्ता को ₹4.50 लाख और डॉ विकास घोषाल को ₹1.05 लाख का शोध अनुदान मिला है। अध्यक्ष तरसेम सिंह और सचिव एस.पी. सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *