Advertisement

विधायक के पहल से समाजसेवियों ने दिए तीन जंबो ऑक्सीजन व ऐसी संक्रमितों को मिलेगा लाभ

जगत प्रहरी सवांददाता/गिरिडीह। जिले के अन्तर्गत बगोदर (Bagodar) विधायक विनोद कुमार सिंह (Vinod Kumar Singh) के पहल पर बगोदर के पांच समाज सेवियों के सहयोग से बगोदर समुदायिक स्वास्थ केन्द्र में एक एसी एवं तीन जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर सहयोग किया गया है। इन समाज सेवियों में जरमुन्ने पश्चिमी के मुखिया संतोष रजक, डॉ मुन्ना कुमार सिंह, संजय गुप्ता एवं संजय बिंद शामिल है जबकि एसी देने वाले समाज सेवी ने अपना नाम सार्वजनिक नहीं किया है। एसी एवं तीन जंबो सिलेंडर सहयोग में मिलने पर डॉ सिंह ने इसके लिए समाज सेवियों के प्रति आभार जताया है। इधर विधायक विनोद कुमार सिंह ने भी इस विपदा की घड़ी में सिलेंडर रूपी सहयोग करने पर समाज सेवियों के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि सिलेंडर की तो बगोदर सीएचसी में पूर्व से हीं व्यवस्था है लेकिन अलग से तीन जंबो सिलेंडर सहयोग करने से कोरोना संक्रमितों का इलाज में और भी सुविधाएं होंगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीपी सिंह ने बताया कि बगोदर सीएचसी में एसी नहीं है। ऐसे में कोरोना जांच की टूरूनेट मशीन में लगातार खराबी आ रही थी। मौके पर चार समाज सेवियों के अलावा डॉ रमापति वर्मा, इंनौस नेता संदीप जायसवाल, पुरन कुमार महतो, समाजिक कार्यकर्ता दुर्गा राणा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *