Advertisement

बीएंडके महाप्रबंधक ने लिया छठ घाटों का जायजा, दिए कड़े निर्देश

समय पर कार्य हो, नही तो नपे जाएगे विभागीय अधिकारी-एस. के. झा

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएडंके क्षेत्र के कारो बस्ती स्थित कारो तालब, करगली फिल्टर प्लांट, राम बिलास हाई स्कूल, चलकरी बस्ती और घुटियाटांड बस्ती के समीप दामोदर नदी छठ घाट का क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) एस के झा ने 10 नवंबर को जायजा लिया। जीएम ने सिविल और ईएंडएम विभाग के अधिकारी गण के साथ छठ घाट की खराब स्थिति के मद्देनजर निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक एस के झा ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ माहौल देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के मद्देनजर घाट की पूरी सफाई कराई जाएगी और आस पास की झाड़ियों को भी हटाने सहित करगली गेट से चलकरी पुल तक 45 बिजली पोल मे स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। कहा कि घाट पर फस्ट एड और एंबूलेंस की व्यवस्था रखी जाएगी। कहा कि इस कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारी बक्शे नहीं जायेंगे।

इस अवसर पर महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, विभागाध्यक्ष प्रशासन सह मानव संसाधन विनय रंजन टुडु तथा प्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक अमरेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार साह, सिविल ओवरसीयर दीपक कुमार ने कहा कि घाट का रास्ता बनाने और सफाई का कार्य किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को नदी तट तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

‎कोल इंडिया स्थापना दिवस पर मिठाई न मिलने पर जेसीएमयू नाराज

एक अन्य जानकारी के अनुसार बीते एक नवंबर को ‎कोल इंडिया स्थापना दिवस के अवसर पर सीसीएल के बीएंडके क्षेत्र के कर्मचारियों को मिठाई और उपहार न मिलने पर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने कड़ा ऐतराज जताया है। ‎​यूनियन के क्षेत्रीय सचिव पंकज कुमार महतो ने 10 नवंबर को क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर नाराजगी जाहिर की है। जीएम को प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा है कि सीसीएल के अन्य सभी क्षेत्रों में कर्मचारियों को मिठाई बांटी गई है, लेकिन बीएंडके क्षेत्र के कर्मियों को इससे पूरी तरह वंचित रखा गया, जो सरासर अन्याय है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *