रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आगामी त्योहारों को देखते हुए आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने 10 नवंबर को बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।
जिला उपायुक्त एवं अभिहित अधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी पूजा कुमारी ने क्षेत्र के लगभग पांच मिठाई एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एफएसएसएआई का निबंधन या लाइसेंस नहीं लेने वाले कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया। वहीं, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला रांची भेजे गए।
इस अवसर पर बोकारो के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने कारोबारियों को निर्माण एवं भंडारण के दौरान स्वच्छता बनाए रखने तथा अखाद्य रंगों का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया। साथ हीं बाहर से आने वाली सिंथेटिक एवं नकली मिठाई, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री में सतर्कता बरतने को कहा गया। विभाग ने चेतावनी दी कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![]()













Leave a Reply