Advertisement

वेब सीरीज की फिल्म दुनिया गई भाड़ में डीजिफ्लिक्स पर रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। बॉलीवुड अभिनेता आर्या बब्बर (Boliwood Actor Arya Babbar)व राहुल देव की नवचर्चित वेब सीरीज “दुनिया गई भाड़ में” डिजिफ्लिक्स टीवी ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है। यह एक क्राइम थ्रिलर कहानी पर आधारित वेब सीरीज हैं, जो डिजिफ्लिक्स टीवी ओरिजिनल की प्रस्तुति है। जिसका निर्माण एचमैक एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Entertainment private limited) के बैनर तले की गई हैं।
फिल्म “दुनिया गई भाड़ में” के सीओओ विशाल रॉय ने बताया कि डिजिफ्लिक्स टीवी तेजी से उभरता हुआ चर्चित ओटीटी है। जो लगातार कई ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज के निर्माण में लगा हुआ हैं। इसी क्रम में दुनिया गई भाड़ में एक मनोरंजक प्रस्तुति है। जिसमें क्राइम, एक्शन, थ्रिल, रोमांस और हल्की कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। वेब सीरीज में आर्या बब्बर मुम्बई क्राइम ब्रांच पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। जबकि, राहुल देव नारकोटिक्स चीफ मुम्बई के किरदार में नजर आयेंगे। वहीं अभिनेत्री रुत्पन्ना ऐश्वर्या रोमांस करते दिखेंगी।
वेब सीरीज देखने से पहले अगर आपने ट्रैलर देखा होगा या देखेंगे तो आपको पूरी वेब सीरीज की कहानी समझ में आ जायेगी। दर्शकों के पसंद के अनुरूप जैसा प्रचलन अभी देखने को मिलता हैं। उस प्रकार से मनोरंजन का हर तरीका सीरीज में दिखाया गया हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *