जिला प्रशासन ने पुष्पगुच्छ देकर किया अभिनंदन, जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 12 अगस्त को बोकारो एयरपोर्ट आगमन पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के सम्मान में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से मुलाकात की।बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के बोकारो आगमन को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में भी उत्साह देखा गया। जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
![]()













Leave a Reply