Advertisement

सावन उत्सव भगवान शिव की आराधना व् हरियाली का प्रतीक-डॉ रानी ठाकुर

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। भाजपा के वरीय नेत्री हिन्दू रत्न, झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक, राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रानी ठाकुर ने सावन उत्सव को शिव की आराधना व् हरियाली का प्रतीक कहा है।

महिला नेत्री डॉ रानी ठाकुर ने 12 अगस्त को साक्षात्कार में कहा कि सावन उत्सव भगवान शिव की आराधना और हरियाली के स्वागत के लिए जाना जाता है। इस दौरान शिव मंदिरों में विशेष जलाभिषेक, सोमवारी व्रत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहती है। कहा कि सावन (श्रावण) का महीना मुख्य रूप से भगवान शिव की पूजा और उनका आशीर्वाद पाने के लिए मनाया जाता है।

महिला नेत्री के अनुसार पौराणिक मान्यताओं में इस दौरान शिव भक्ति, व्रत और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विशेष उत्सव आयोजित किए जाते हैं। उन्होने बताया कि हिन्दू पंचांग का पाँचवाँ और भगवान शिव को समर्पित श्रावण (सावन) मास जुलाई-अगस्त के दौरान आता है, जिसका इतिहास पौराणिक कथाओं, समुद्र मंथन और देवी पार्वती की तपस्या से जुड़ा है। कहा कि यह महीना प्रकृति और शिव भक्ति का अनूठा संगम है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *