Advertisement

बोकारो के कसमार में कल निकलेगी भव्य तिरंगा जागरूकता यात्रा

तिरंगा यात्रा को ले बैठक कर युवाओं, छात्रों व गणमान्य जनों ने लिया संकल्प

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को बोकारो जिला के हद में कसमार में तिरंगा जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर 12 अगस्त की शाम कसमार हाई स्कूल चौक के सामने क्षेत्र के गणमान्य जनों, समाजसेवियों, युवाओं एवं छात्रों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त को शाम 4 बजे कसमार चौक से तिरंगा जागरूकता यात्रा शुरू होगी, जो कसमार प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट तक जाएगी।
बैठक में मौजूद गणमान्य जनों ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। यात्रा के माध्यम से युवाओं और आम जनों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने तथा स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता पैदा करने का संदेश दिया जाएगा।

बैठक में समाजसेवी राजेश कपरदार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा यात्रा निकालना युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि यात्रा में अधिक से अधिक स्थानीय रहिवासियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गोलक नाथ ठाकुर ने कहा कि देश के भविष्य युवा हैं। तिरंगा यात्रा में युवाओं और छात्रों की अधिक से अधिक भागीदारी होनी चाहिए, ताकि नई पीढ़ी देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़ सके। कमलेश जायसवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा कसमार में आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से यात्रा में शामिल होने की अपील की। सुजीत कुमार प्रजापति ने कहा कि यह यात्रा किसी एक या संगठन की नहीं, बल्कि पूरे कसमार क्षेत्र की यात्रा होगी। इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी होनी चाहिए।

राजकुमार महतो ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजनों के अंदर देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने की जरूरत है। तिरंगा यात्रा इसी उद्देश्य को लेकर निकाली जाएगी। सागर महतो ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर युवाओं और छात्रों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर सभी आम व् खास कसमार चौक पहुंचकर यात्रा को सफल बनाएं। अजय प्रजापति ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। यात्रा के माध्यम से रहिवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया जाएगा।

जगेश्वर गोस्वामी ने कहा कि कसमार के रहिवासी हमेशा सामाजिक और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है। इस बार भी सभी के सहयोग से तिरंगा यात्रा को यादगार बनाया जाएगा। नरेंद्र पासवान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव का पर्व है। उन्होंने क्षेत्र के रहिवासियों से आगामी 14 अगस्त की शाम चार बजे कसमार चौक पहुंचकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की। ऋतु महतो ने कहा कि छात्रों को राष्ट्रीय पर्वों से जोड़ना बेहद जरूरी है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से बच्चों और युवाओं में देश के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान की भावना विकसित होगी।

आशीष गोस्वामी ने कहा कि तिरंगा हमें देश की एकता और अखंडता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल होकर सभी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सम्मान व्यक्त करें। छोटन ठाकुर ने कहा कि तिरंगे का सम्मान प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने रहिवासियों से यात्रा में शामिल होने के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में भी तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना प्रदर्शित करने की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *