Advertisement

कसमार में पंचायत स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बच्चों के सर्वांगीण विकास, उनके अधिकारों की रक्षा और बाल शोषण तथा बाल श्रम पर प्रभावी रोकथाम लगाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर 12 अगस्त को बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया। इस दौरान बक्क जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर एवं पोंडा पंचायत मे आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जानकारी के अनुसार खैराचातर मे मुखिया विजय कुमार जायसवाल एवं पोंडा पंचायत मे हारु रजवार को समिति का अध्यक्ष चुना गया। जबकि उन सात सदस्यों में आंगनबाड़ी सेविका, वार्ड सदस्य एवं गांव के एक आमंत्रित सदस्य को चुना गया। इस दौरान बताया गया कि ​गठित समिति का मुख्य उद्देश्य गांव के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के अधिकार से जोड़ना, बाल मजदूरी, बाल विवाह और शोषण जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करना है।

मौके पर पोंडा मुखिया हारू रजवार ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। यदि पंचायत स्तर पर ही सुरक्षा चक्र मजबूत रहेगा, तो कोई भी बच्चा शिक्षा और विकास के मूलभूत अधिकारों से वंचित नहीं रहेगा। इस अवसर पर खैराचातर पंचायत के उप मुखिया अनिल कपरदार, मंजू देवी पुष्पा देवी सूर्यमणि देवी, प्रकाश कुमार महतो, नीलम जायसवाल , पोंडा पंचायत समिति रवि कुमार, अर्चना कुमारी, खीरी देवी, सावित्री , कांति, लक्ष्मी सहित सहयोगिनी की सूर्यमणि देवी, प्रकाश महतो, पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *