Advertisement

झुमड़ा जा रहे वाहन पलटा, आठ घायल

बारातियों की खुशी तब्दील हुई चीख और चित्कार में
विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में अंबा टांड़ से झुमड़ा पहाड़ के टूटी झरना जा रहे बराती वाहन पलटने से आठ बाराती घायल हो गये। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद बारातियों की खुशी तब्दील हुई चीख और चित्कार में तब्दील हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़की सीधाबारा पंचायत के अंबा टांड़ से टूटी झरना शादी में शामिल होने के लिए एक दर्जन लोग 5 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे सवारी गाड़ी क्रमांक JH01B/4076 में बारात जा रहे थे। उक्त गाड़ी में महिला एवं पुरुष दोनों सवार थे। जमनी जारा रेडियम के समीप पहाड़ी की ढलान में गाड़ी अनियंत्रित होने के कारण पलट गई। जिसमें 8 घायल हो गए। इनमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की स्थिति बहुत ही दयनीय बताई जा रही है। घायलों में जगदीश महतो, उमिया देवी, टुकामन महतो के एक हाथ और एक पैर टूट गया जबकि वाहन चालक अनिल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी उसी गांव की बताई जा रही है।
इस संबंध में दूरभाष पर जानकारी देते हुए स्थानीय समाजसेवी महेश महतो ने बताया की तुरंत घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। घायलों की बेहतर उपचार के लिए रामगढ़ सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। चालक अनिल की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। रामगढ़ सदर से उसे डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *