Advertisement

वैशाली पुलिस ने वाहन से 165 कार्टून विदेशी शराब किया जब्त

 प्रहरी संवाददाता/वैशाली(बिहार)। अवैद्ध धंधेबाजों के खिलाफ वैशाली पुलिस (Vaishali police) ने मानो कमर कसकर मैदान में पुरी तरह उतर गयी है। परिणाम सामने दिखने लगा है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष के निर्देश पर पुलिस ने 8 अप्रैल की संध्या छापामारी कर एक वाहन से 165 कार्टून अंग्रेजी शराब की खेप बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार राजापाकर पुलिस गश्ती दल ने एनएच 322 के पास 407 वाहन पर लदे 165 कार्टून विदेशी शराब को जब्त किया है। थानाध्यक्ष नौशाद आलम (Naushad Alam) ने बताया कि 8 अप्रैल की प्रातः गश्ती दल के साथ अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह एवं रजा उर रहमान तथा सहायक अवर निरीक्षक पप्पू कुमार पुलिस बल के साथ एनएच 322 हाजीपुर जंदाहा मार्ग पर थे। इस बीच पुलिस दल द्वारा रोके जाने के बावजूद 407 वाहन क्रमांक BR01G/3505 का चालक गाड़ी की रफ्तार तेज कर भगाने लगा। जिसे शक के आधार पर पुलिस बल द्वारा पकड़ा गया। वही मौका पाकर गाड़ी का चालक भागने में सफल रहा। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उस गाड़ी पर इवनिंग मोमेंट विदेशी शराब का कार्टून लदा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस दूर जब्त गाड़ी को देखकर धंधेबाज भी अपनी गाड़ी को छोड़कर भागने लगे। जिसे पुलिस बल ने धार दबोचा। तथा उसके बाइक को जब्त कर एवं उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को 9 अप्रैल को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जब्त 165 कार्टून में 1557 लीटर विदेशी शराब है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *