कुशवाहा के निधन से पार्टीजनों में शोक की लहर,लंबे समय से थे बीमार संतोष कुमार/वैशाली(बिहार)। भारतीय जनता पर्ती वैशाली (Vaishali)जिलाध्यक्ष रहे रमेश सिंह कुशवाहा (Ramesh Singh Kushwaha) अब नहीं रहे। उनका दिल्ली में इलाज के दौरान 3 अप्रैल को निधन हो गया। कुशवाहा लंबे समय से बीमारी की चपेट में थे। उनका दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
मालूम हो कि उनका वजन सामान्य से अधिक था। हालांकि उनकी बीमारी के निदान में काफी दिनों से चिकित्सक लगे थे। फिर भी वे बीमारी से अन्ततः जीवन का जंग हार गए। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच वे काफी मिलनसार राजनीतिक या सामान्यजन पदाधिकारी के तौर पर जाने जाते रहे हैं।
भाजपा के युवा और काफी सालों से जिला भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में सामाजिक छवि बनाने वाले वैशाली जिला के हद में दयालपुर निवासी कुमार प्रभाकर ने बताया कि कुशवाहा के असामयिक निधन से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। सिंह के अनुसार स्व कुशवाहा मिलनसार स्वभाव के धनी थे। अन्य पार्टी जन भी घटना से काफी मर्माहत है। इसे लेकर 3 अप्रैल को जिले में भाजपा समेत अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जगह जगह शोक संवाद हुआ। जिसमें दिवंगत कुशवाहा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके कृतित्व और व्यक्तित्व की चर्चा की गयी।
मालूम हो कि हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह और देश के वर्तमान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के बेहद करीबी लोगों में वे शामिल थे। हालांकि पार्टी में जिलाध्यक्ष का पद उन्हें जिला भाजपा में पद धारकों को उनकी जिम्मेवारी सौंपे जाने की शर्तों के तहत ही उनकी लोकप्रियता को देखते हुए मिला था। भाजपा के संजीव चौरसिया, हाजीपुर मंडल अध्यक्ष लालन शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ला, शिव अनुग्रह, कौशल किशोर, राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन के अलावा जिला भाजपा के कई कद्दावर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी घटना पर गहरी संवेदना जताई है।
![]()













Leave a Reply