Advertisement

सौतेली मां ने लगाया बेटे पर प्रताड़ना का आरोप

विजय कुमार साव/गोमियां/(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत में सौतेली मां ने बेटे पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सौतेली माँ की पुत्री के अनुसार हक नहीं मिला तो जाएंगे न्यायालय की शरण में।
जानकारी के अनुसार पलिहारी गुरुडीह पंचायत के कोठीटाड़ की रहने वाली स्वर्गीय अर्जुन पासवान (Arjun Pasvan) की दूसरी बीवी मसोमात सुमित्रा देवी ने अपने सौतेले तीन बेटो पर आरोप लगाते हुए हक अधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि स्वर्गीय अर्जुन पासवान के पहली बीवी से तीन बेटे हैं, जो हमेशा उसके साथ मारपीट एवं घर से निकाल बाहर करते है। वह दूसरे के यहां काम कर अपनी दोनों बेटियों का भरण पोषण करती है। पति के गुजर जाने के बाद दो बेटीयों की हक जब मांगती है तब उसे प्रताड़ित किया जाता है।
मसोमात सुमित्रा देवी ने गोमियां थाने में भी इसकी लिखित शिकायत दी है,और न्याय और हक दिलाने की मांग की है। प्रताड़ित महिला की बेटी रूची कुमारी ने कहा कि अगर उनके भाई उसे उसके हक से वंचित रखेंगे तो न्यायालय की शरण में जाएंगे।
इस संबंध में स्वर्गीय अर्जुन पासवान के बड़े पुत्र विजय पासवान ने कहा कि सौतेली मां एवं बहन द्वारा जो आरोप उस पर लगाए गए हैं वह बेबुनियाद है। बहनों के बालिक होने पर वह उनकी शादी विवाह संपन्न कराएंगे। इस संबंध में गोमियां थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि पीड़िता द्वारा लिखित शिकायत दी गई है। मामला जमीन से जुड़ा हुआ है। समुचित कार्यवाही के लिए उचित जगह पर जाने की बात कही गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *