Advertisement

सरहुल प्रकृति पर्व है इसकी सुरक्षा जरूरी है-हीरालाल  

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जरीडीह थाना (Jaridih Polic station) के हद में टांड़ मोहनपुर पंचायत में प्रकृति पर्व सरहुल बड़े ही धूमधाम से आदिवासी संस्कृति के अनुसार मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, विशिष्ट अतिथि जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, टांड़मोहनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत महतो आदि ने कहा कि सरहुल प्रकृति पर्व है। इसकी सुरक्षा करना जरूरी है।
वक्ताओं ने कहा कि सरहुल पर्व में नये फुल फल के माध्यम से अच्छा कुशल कामना किया जाता है, ताकि ग्राम में हमेशा सुख शांति बना रहे। अध्यक्षता दीपक बेसरा, संचालन हसमुख पांडेय (बिंदेश्वरी पांडेय) ने किया। सरहुल महोत्सव का आयोजन जोहार युवा जागृति मंच के माध्यम से किया गया। आदिवासी संस्कृति पर महिलाओं ने सामुहिक नृत्य कर लोगों के मन को मोह लिया। मौके पर मांझी हड़ाम, सुरेन्द्र हांसदा, करमचंद मांझी, बिनोद मांझी (नाईके  बाबा), अध्यक्ष दीपक बेसरा, सचिव मनीराम सोरेन, उपाध्यक्ष बिरेंद्र सोरेन, नीलकंठ सोरेन, बलराम तिवारी, आयुष माथूर, राजेश सिंह, सुरेश सिंह आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *