Advertisement

जंगल में लगी विभाग मौन ग्रामिणों ने आग पर पाया काबू

जगत प्रहरी सवांददाता गिरिडीह/हजारीबाग। वन प्रमंडल क्षेत्र के बगोदर के बुढ़ाचांच जंगल में मंगलवार को आग लग गई आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वन बचाव समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप सिंह (Director Ramsawroop singh) ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू किया उन्होंने बताया कि आग लगने से बड़ी संख्या में हरे- भरे पेड़-पौधे झुलस गए। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने की खबर जब उन्हें हुई तब वे इसकी जानकारी फोरेस्टर पुरूषोत्तम पांडेय को दी। उन्होंने आग पर काबू पाने की पहल करने की बात न कहकर उन्हें कुछ बातें कह दिया। इस संबंध में फोरेस्टर श्री पांडेय से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके परिवार में एक व्यक्ति कि तबीयत खराब है। इसी में थोड़ा मैं व्यस्त हूं। कहा कि मैंने इतना जरूर कहा है कि जंगल रहेगा तब ग्रामीणों को हीं लाभ होगा। बता दें बगोदर प्रखंड के अटका पूर्वी पंचायत के बुढ़ाचांच जंगल में पांच दिनों में दूसरी बार आग लगने की घटना हुई है। इससे पहले 16 अप्रैल को जंगल में आग लगी थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *