Advertisement

जलापूर्ति बाधित से लोग परेशान मची हा-हा कार

फिरोज आलम/जैनामोड़ बोकारो। जैनामोड़ (Jainamod) जलापूर्ति योजना के द्वारा संचालित पानी की आपूर्ति करीब एक सप्ताह से बाधित है लाभुक समिति के अध्यक्ष अमर मिश्रा (Director Amar Mishra) सचिव रितेश कुमार मिश्रा दोनों संयुक्त अपने व्यान में कहा कि होली के त्योंहार के पूर्व से ही पेयजल की आपूर्ति पम्प सेट मशीन में खराबी के कारण बंद है। बड़ी मशीन को मरम्मत के लिए रांची भेजा गया है। लेकिन मरम्मत खर्च में एक लाख साठ हजार रूपया का खर्च आया है, जिसकी भुगतान नही किया जा सका क्योकी लाभुको द्वारा सही समय पर भुगतान नही किया जा रहा है। वही दूसरी पंम्प मशीन में भी खराबी हो गयी है। जिसकी मरम्मत कार्य करने के लिए कई मिस्त्री को लगाया गया है। लाभुक समिति अध्यक्ष और सचिव ने 10 पंचायत के पेयजल लाभुक से जलकर की राशि को जल्द से जल्द जमा करने की अपील की। वहीं इस गर्मी में पेयजल की बढ़ती जल संकट से राहत के लिए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह से रांची में मरम्मत के लिए गए मशीन का बकाया राशि भुगतान कर, मंगवाने की मांग की।  ताकि 10 पंचायत के लोगों के लिए बढ़ती हुई गर्मी में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जा सकें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *