ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड के सदमा कलां स्थित पंचायत भवन में 5 अप्रैल को चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से पेटरवार प्रमुख सीमा देवी (Sima devi), मुखिया रानी कुमारी मुर्मू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासियों ने भाग लिया।
तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम सह बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव संजीत कुमार चंद्रा की अगुवाई में शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रहिवासियों को संबोधित करते हुए एसडीजेएम चन्द्र ने कहा कि पहले छोटी- छोटी मामले में न्याय पाने के लिए लोगो को न्यायालय जाना पड़ता था। आज न्यायालय खुद आपके पास आ रहा है। ताकि लोगो को न्याय मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों को कानून की जानकारियां देते हुए कहा कि इस दिशा में आपलोग जागरूक रहेंगे तो निश्चित रूप से आपको न्याय मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने के अंतिम शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। जिसमें छोटी- छोटी समस्या का निष्पादन किया जाता है। चन्द्र ने लोगों को कानून की कई जानकारियां दी।
शिविर उपस्थित पेटरवार प्रमुख सीमा देवी, स्थानीय मुखिया रानी कुमारी मुर्मू, पंकज कुमार सिन्हा, राधानाथ सोरेन, अधिवक्ता वकील महतो, बीरेंद्र कुमार सहगल, सुजीत कुमार जयसवाल ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ शैलेन्द्र कुमार चौरसिया व संचालन वकील महतो ने की। मौके पर सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, सावित्री देवी, रूबेदा खातून सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply