Advertisement

केंद्र सरकार द्वारा पारित एमएमडीआर विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। केंद्र सरकार द्वारा खान और खनिज विकास और विनियमन (एमएमडीआर) विधेयक पारित होने का झामुमो ने केंद्रीय समिति के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित कर विरोध जताया है।

झामुमो बोकारो जिला समिति द्वारा 16 अगस्त को जिला के हद में जैनामोड़ स्थित होटल आर्यन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पारित खान और खनिज विकास और विनियमन (एमएमडीआर) विधेयक को वापस करने को लेकर विरोध जताया। आयोजन में मुख्य अतिथि राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक सहित मंचासिन केंद्रीय सदस्य, जिला सदस्य, प्रखंड सदस्य व् महिलाएं काफी संख्या में थी।

बता दें कि, मुख्य रूप से एमएमडीआर विधेयक एक्ट 1957 में बदलाव लाने के उद्वेश्य से इस विधेयक को केंद्र सरकार ने पारित किया है। इसमें निवेश को बढ़ावा देना एवं खनिज अधिकारों पर राज्य सरकारों की कर लगाने की शक्ति को सीमित करना है।

भरी सभा में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के मंच पर पहुंचने के पूर्व ही मंचासिन अन्य केंद्रीय सदस्य, जिला सदस्य, प्रखंड अध्यक्षों ने कथित विधेयक के खिलाफ विभिन्न आंदोलनात्मक रणनीति अपनाने संबंधी संबोधन शुरू कर दिया था, जिसे बाद में पहुंचे अतिथियों ने उनकी संबोधन पर बदलाव किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर विधेयक के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *