रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत कारुजारा टोला में पिछले एक सप्ताह से बाधित बिजली आपूर्ति बीते 13 अगस्त को नए ट्रांसफार्मर के लगने के बाद बहाल हो गई। ग्रामीणों की मांग पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो के प्रयास से 63 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिसका उद्घाटन समारोह आयोजित कर किया गया।
ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गांव में बिजली नहीं रहने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य और दैनिक जरूरतों में परेशानी हो रही थी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो की धर्मपत्नी कौशल्या देवी, दुर्गापुर पंचायत के उपमुखिया पंचानन महतो, डॉ कपिल महतो, समाजसेवी नरेंद्र कुमार, दीपक महतो, उपेंद्र कुमार, अजीत महतो, अर्जुन, आनंद, महेश टुडू, लखिन्द्र पंकज, मनोरंज महतो, संजीत, ब्रम्हेश्वर दास महतो, उमेश महतो, धीरेंद्र महतो, अखिलेश महतो, जगेश्वर महतो, राजेश्वर महतो, मेहिलाल मांझी, भीम मांझी, दिलीप कुमार, सुभाष महतो, सीधेश्वर महतो, सुधीर करमाली, सुधीर महतो, संजय महतो, भुनेश्वर महतो, सुनील महतो, प्रमिला देवी, लीला देवी, सुरासि देवी, सुलेखा देवी, भानु प्रकाश महतो, सोना राम महतो, सुभाष, जोहर लाल महतो, हरजीवन महतो, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
ग्रामीणों ने कहा कि नए ट्रांसफार्मर के लगने से कारुजारा टोला के रहिवासियों को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए पूर्व विधायक डॉ महतो के प्रति आभार जताया तथा भविष्य में भी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह पहल की उम्मीद जताई।
![]()













Leave a Reply