रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। देश की 80वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था सहयोगिनी द्वारा बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बहादुरपुर में 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रध्वज का झंडोत्तोलन सचिव कल्याणी सागर द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के दौरान सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्र गीत गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सहयोगिनी के सभी संस्था सदस्य उपस्थित रहे।
मौके पर सचिव ने अपने संबोधन में देश के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी की रक्षा के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाना, बच्चों एवं महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना ही सच्ची देशभक्ति है। सचिव ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सहयोगिनी समाज के अंतिम पायदान तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत, नारे और संकल्प भी लिए गए। इस दौरान पूरे माहौल में देशभक्ति और एकता का संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान सहयोगिनी के सूर्यमुनि देवी, गौतम सागर, रवि कुमार राय, अभय कुमार सिंह, विनीता देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, प्रकाश महतो, अनिल हेंब्रम, अजय कुमार, विकाश कुमार, नीतू कुमारी, सोनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, लबोनी घोष, अनुनय, संगीता देवी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply