प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में विधानसभा क्षेत्र के फुसरो स्थित गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय में 16 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने दिवंगत अटलजी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं नमन किया। इसके उपरांत उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अटलजी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मौके पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युग पुरुष थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के समर्पण से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर अमिट छाप छोड़ी। कहा कि वे एक प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट वक्ता, कुशल प्रशासक और संवेदनशील जननेता थे। कहा कि अटलजी ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि दिवंगत अटलजी का जीवन और उनके आदर्श हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने अटलजी के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
![]()













Leave a Reply