रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीते 15 अगस्त को बोकारो के देव ग्रुप इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ अशोक कुमार देव ने विधिवत झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्रुप के निदेशक डॉ अशोक कुमार देव ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश को विकास की सही दिशा दे सकती है।

राजीव नायर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी एहसास कराता है। कहा कि देश की प्रगति के लिए हर देशवासी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। आंचल यादव ने कहा कि युवा देश की ताकत हैं। शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण में आगे आना चाहिए। आनंद मोहन ने कहा कि देश की एकता और भाईचारा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी को मिल-जुलकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। राकेश मंडल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करना जरूरी है।
इस अवसर पर सुशील कुमार महतो ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। बॉबी कुमारी ने कहा कि बच्चों में देशभक्ति के साथ शिक्षा और अच्छे संस्कार विकसित करना समाज की जिम्मेदारी है। सोनाली भगत ने कहा कि महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज एवं देश का विकास और मजबूत होगा। सुमित्रा देवी ने कहा कि समाज के विकास के लिए आपसी सहयोग, भाईचारा और एकता को मजबूत करना जरूरी है। आदित्य ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। युवाओं को शिक्षा के साथ राष्ट्र सेवा को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।

bरिशु कुमार ने कहा कि तिरंगा हमें देश के प्रति प्रेम, सम्मान और कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है। वहीं समाजसेवी मनोज कुमार ने कहा कि आजादी हमारे वीर शहीदों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। हमें उनके सपनों का शिक्षित, मजबूत और विकसित भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद की मदद करना प्रत्येक देशवासी qकी जिम्मेदारी है। आपसी भाईचारे और एकता के साथ ही समाज एवं देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।
समारोह के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। उपस्थित गणमान्य जनों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply