Advertisement

बदहाली व् अतिक्रमण से खैराचातर-पुरुलिया रोड के मध्य विद्यालय की स्थिति गंभीर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र खैराचातर स्थित पुरुलिया रोड इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मुख्य मार्ग पर व्याप्त अवैध अतिक्रमण और सड़क की जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्य समस्याएं ​सड़क की खस्ताहाली

ज्ञात हो कि, खैराचातर मध्य विद्यालय के समीप सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यहां ​अतिक्रमण का जाल बिछा है। व्यावसायिक क्षेत्र होने के बावजूद सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। ​स्थानीय रहिवासी मनीष गौतम, सुदाम कुमार, कुमार गौरव, गौतम सागर, रणधीर कुमार और अमित कुमार ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन तथा अंचल अधिकारी (सीओ) कसमार को पूर्व में भी लिखित शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल या समाधान नहीं निकल पाया है।

​ग्रामीणों ने बोकारो जिला व प्रखंड प्रशासन से मांग की है कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और मध्य विद्यालय के समीप की जर्जर सड़क की अविलंब मरम्मत की जाए, ताकि आमजनों को राहत मिल सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *