प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सोनपुरा पंचायत में स्वर्गीय छोगा लाल सिंह के बारहवीं श्राद्धकर्म संस्कार का आयोजन श्रद्धा एवं भावुक वातावरण में किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित जनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान हो।
श्राद्धकर्म में शामिल गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि छोगा लाल सिंह का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं शक्ति दें। कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि दिवंगत आत्मा को सत्-सत् नमन। इस दु:ख की घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करें।

जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि छोगा लाल सिंह का निधन अत्यंत दु:खद है। उनकी स्मृतियां सदैव यहां के रहिवासियों के बीच जीवित रहेंगी। उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उप प्रमुख प्रतिनिधि कपील रजक ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार के सदस्यों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। मेरी ओर से दिवंगत को विनम्र श्रद्धांजलि। पंचायत समिति सदस्य इंदरजीत पांडेय ने कहा कि श्राद्धकर्म के अवसर पर दिवंगत छोगा लाल सिंह को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश कुमार ने कहा कि छोगा लाल सिंह के निधन से परिवार के साथ-साथ समाज को भी गहरा दु:ख पहुंचा है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं सत्-सत् नमन।
सोनपुरा पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम ने कहा कि छोगा लाल सिंह का निधन हम सभी के लिए दु:खद क्षण है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत प्रदान करे। दांतू पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर नायक ने कहा कि दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दु:ख को सहने की शक्ति दें। समाजसेवी राजेश कपरदार ने कहा कि छोगा लाल सिंह की कमी हमेशा महसूस होगी।
उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनकी अच्छी स्मृतियों को सदैव याद रखें। प्रताप सिंह ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। इस दु:ख की घड़ी में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
![]()













Leave a Reply