प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान मे आगामी 19 सितंबर को पुरे झारखंड प्रान्त मे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा निर्धारित है। इसी उदेश्य से 21 अगस्त को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के आयोजन को लेकर बोकारो जिला के हद में जैनामोड़-फुसरो मार्ग पर पिछरी पंचायत के बिन्देश्वरी दूबे आवसीय इंटर महाविद्यालय (बीडीए कॉलेज) पिछरी, आदर्श उच्च विद्यालय पिछरी, राजकीय मध्य विद्यालय पिछरी आदि संस्थानों मे सम्पर्क अभियान चलाया गया।
बताया जाता है कि इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी प्रचार्य वंदना सिंह, धनेश्वर महतो, संजय मिश्रा, नमिता, संजू आदि ने पूरा सहयोग दिया और अश्वासन दिया की कम से कम 500 छात्र, छात्रा इस परीक्षा मे जरूर सम्मलित होंगे। मौके पर मुख्य रूप से गायत्री समाज के बोकारो जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा, बलदेव साव, नारायण चौधरी की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply