Advertisement

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक

एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)। जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक 6 अप्रैल को रांची (Ranchi) समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त (Deputy commissioner) सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सामान्य एवं चौकीदार के आश्रितों के अभ्यावेदन की विस्तार से समीक्षा की गई।

उपायुक्त सह अनुकंपा समिति के अध्यक्ष छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थापना उप समाहर्त्ता, उप समाहर्त्ता, जिला सामान्य शाखा रांची, जिला कल्याण पदाधिकारी रांची, राज्यकर पदाधिकारी, अन्वेषण ब्यूरो रांची, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में सामान्य एवं चौकीदार के आश्रितों के अभ्यावेदन की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कुल 27 मामलों की समीक्षा की गयी, जिनमें चौकीदार के 2 में से एक मामलों को समिति द्वारा स्वीकृति दी गयी, जबकि सामान्य के 25 में से 15 मामलों को स्वीकृति दी गई। समिति ने शेष त्रुटिपूर्ण मामलों में आवश्यक दस्तावेज के साथ प्रस्ताव अगली बैठक में रखने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *