Advertisement

दिशोम बाहा सरना समिति’ ने मनाया सरहुल पर्व

संवाददाता पेटरवार(बोकारो) । पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) अंतर्गत चांदो ग्राम पंचायत के हद में गुरुवार को देरशाम स्थानीय दिशोम बाहा सरना समिति द्वारा दिशोम बाहा बोंगा महोत्सव सादगी के साथ मनाया गया। सबसे पहले सरना स्थल में नायके बाबा अक्षय कुमार टुडू (Nayke Baba Akshay Kumar tudu) ने इष्टदेव मरांग बुरू जाहेर आयो, मोड़े तुरुय को सखुआ का फूल चढ़ा कर पुजा अर्चना किया। मारांग बुरू जाहेर आयो से पूरे पंचायत के लोगों की सुख-शांति की कामना की गई। पूजा अर्चना के बाद नायके बाबा ने मंगल कामना करते हुए सबों के बीच बाहा हाटिंग पुष्प वितरण किया और सखुआ फूल सब के कानों में खोंसे।समिति के संरक्षक व झामुमो नेता अशोक मुर्मू ने कहा कि बाहा पोरोब आदिवासियों की प्रमुख त्योहारों में एक है। बाहा पोरोब प्रकृति से जुड़ा त्योहार है।चूंकि मुख्य रूप से इसमें पेड़- पौधे, जल जंगल और जमीन की पूजा की जाती है। वर्तमान कोरोना महामारी की भीषण संकट को देखते हुए इस बार बाहा पोरोब सादगी से मनाया गया।मौके पर अशोक कुमार मुर्मू, सावित्री मुर्मू, उमा चरण हेम्ब्रम, राजेश मरांडी,निलेश किस्कू, राज कुमार टुडू, जीतलाल किस्कू, दिनेश सोरेन, शंकर मांझी, ज्योतिलाल सोरेन, रामेश्वर सोरेन, भीमसेन हेम्ब्रम, रामगोल हेम्ब्रम, सुखदेव मांझी, दीपक टुडू, जीतराम मुर्मू, लखीन्द्र प्रसाद मरांडी, विरेन्द्र मरांडी, पंकज हेम्ब्रम, महादेव मुर्मू, बिन्देश्वर प्रसाद हांसदा, राजू गोप, बिनोद टुडू, अरुण यादव आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *