Advertisement

अधिवक्ता सह पत्रकार के पिता के निधन पर शोक

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। लंबे समय से बीमार चल रहे सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी जुदागीर शर्मा का 30 अप्रैल की सुबह निधन हो गया। बताते चलें कि तेनुघाट न्यायालय के अधिवक्ता सह पत्रकार बैजनाथ शर्मा के लगभग 80 वर्षीय वृद्ध पिता जुदागीर शर्मा का निधन उनके आवास पर ही हो गई।
इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार वे पिछले काफी लंबे समय से विभिन्न बिमारियो से ग्रसित होकर पड़े थे। मगर बीते शाम से ही उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ने लगी। यहां तक कि वे बिलकुल बेसुध हो गए थे। पुत्र और परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी खुब सेवा और देखभाल की मगर अंततः 30 अप्रैल सुबह लगभग 10:30 बजे उन्होंने प्राण त्याग दिया। घटना के बाद घर परिवार मे शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी इस दु:खदाई खबर को सुना सभी उनके आवास पर आकर उनका अंतिम दर्शन किया और शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया। स्व शर्मा अपने पीछे एक पुत्र, बहु, बेटी, दामाद, नाती, पोता समेत भरापूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। झारखंड युनियन ऑफ जर्नलिस्ट बोकारो जिला कमेटी (Jharkhand union of journalist bokaro district committee) के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने सहपाठी पत्रकार के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया और हर जरूरत मे खड़ा रहने का भरोसा दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *