Advertisement

कोरोना वायरस दुर करने के लिए धर्म पर एक बात जरुरी-अनिल

जय श्रीराम का जाप सभी भारतवासी से करवाया जाए-अनिल
एस.पी.सक्सेना/नालंदा (बिहार)। हमारे भारतीय वेद पुराण रामायण में हनुमान भागवान एक व्यक्ति (काशी का राजा) को बचाने के लिए खुद भागवान राम से युद्ध किए। इस पर भगवान राम बाण चलाते रहे। एक भी बाण नही उस व्यक्ति को नहीं लगा और न हनुमान भागवान को। इस पर हनुमान भागवान राम से बोले कि हम आपका नाम प्रचार-प्रसार करने के लिए यह काम कर किये। किसी भी संकट और दु:ख में जय श्रीराम का जाप करेगा तो संकट और दुख दुर हो जायेगा। यह विचार है बिहार राज्य भारतीय जनक्रांति दल के वर्ष 2019 में लोकसभा प्रत्याशी व् अस्थावाॅ भारतीय मोमिन फ्रंट नेता अनिल कुमार (Indian momin front leader Leader Anil Kumar) के।
कुमार के अनुसार कोरोना वायरस दुर करने के लिए धर्म पर जय श्रीराम का जाप निश्चित समय पर ग्यारह मिनट या इक्कीस मिनट अपने अपने परिवार के साथ जाप जय श्रीराम करा कर देखा जाए। अनिल के अनुसार राम रहीम एक है। ईश्वर अल्लाह एक है तो जय श्रीराम बोलने पर कोई आपत्तिजनक बात नही। अगर किसी को कोई फर्क है तो अपने अपने ईश्वर का जाप निश्चित समय पर ग्यारह मिनट या इक्कीस मिनट निश्चित कर करें। इसमें कोई खर्च कि आवश्यकता नही है। यदि इससे कोरोना वायरस दुर होता है तो पुरे विश्व में भागवान राम का जाप होगा। इससे सनातन धर्म सजग होगा और हमारे प्रधानमंत्री पुरे विश्व का गुरु बनेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त उदगार से संबंधित मै इसके लिए आवेदन प्रधानमंत्री और बिहार के राज्यपाल को भेजा हूँ। यह बात अच्छा है या नही हमें जरुर बताएं। इससे संबंधित उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 7004311505 भी पत्र के साथ-साथ प्रेषित किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *