Advertisement

वीटी सेंटर कथारा में दो दिवसीय सुरक्षा व स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के सीसीएल कथारा क्षेत्र द्वारा संचालित अपर बंगला जारंगडीह स्थित वीटी सेंटर सभागार में 20 अगस्त को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का 21 अगस्त को विधिवत समापन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कामगारों को पहले दिन बताये गये सुरक्षा, स्वास्थ्य व् कार्य संबंधी जानकारी को लेकर लिखित परीक्षा ली गयी। परीक्षा में 50 कामगार शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य कोयला खदानों में कार्यरत कर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना, दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में आवश्यक जानकारी देना रहा है।

इस अवसर पर डीजीएमएस कोडरमा रीजन के खान सुरक्षा निदेशक (डीएमएस) श्याम मिश्रा, डीडीएमएस कोडरमा रजनीश सीगड़, कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक ए.के.बी. सिंह, कथारा कोलियरी पीओ रंजीत कुमार, स्वांग-गोबिंदपुर फेज टू पीओ सतीश कुमार त्रिवेदी, जारंगडीह कोलियरी पीओ प्रबीर कुमार सेनगुप्ता, विभागाध्यक्ष सेफ्टी राजकुमार वर्णवाल, वीटी सेंटर प्रभारी सह क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह, गोबिंदपुर के सेफ्टी प्रबंधक आलोक कुमार, जारंगडीह के सेफ्टी प्रबंधक तुसार कांत, कथारा कोलियरी के सेफ्टी प्रबंधक अनीस कुमार दिवाकर, महाप्रबंधक कार्यालय के विद्युत निरीक्षक महेंद्र कुमार, अरुण कुमार चौहान, महेश यादव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *