Advertisement

पोस्ट ऑफिस मुख्य सड़क से राजद नेता की बाइक चोरी, थाना में शिकायत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल पोस्ट ऑफिस मुख्य सड़क किनारे राजद नेता की खड़ी होंडा साइन बाइक 21 अगस्त को चोरी हो गई। उक्त घटना ने स्थानीय पुलिस की पेट्रोलिंग सिस्टम की पोल खोल दी है।

घटना की लिखित शिकायत आवेदन बोकारो थर्मल रहिवासी बाइक मालिक सह राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी जोधन नायक ने बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में राजद नेता नायक ने कहा है कि 21 अगस्त की दोपहर वह अपनी बाइक से बोकारो थर्मल पोस्ट ऑफिस आवश्यक कार्य से गये थे। होंडा साइन बाइक पोस्ट ऑफिस गेट मुख्य सड़क किनारे खड़ी कर अन्दर कार्य संपन्न होने के बाद वापस आने पर बाइक गायब थी। पीड़ित राजद नेता ने पुलिस से चोरी गयी बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई हैं। वही पुलिस बाइक बरामदगी हेतु मामले की जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *