Advertisement

बंद घर से मां-बेटे का शव बरामद, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित प्लॉट संख्या 67 के बंद मकान से मां-बेटे के सड़े-गले शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार कई दिनों से घर बंद था और तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर जांच की तो ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम से 60 वर्षीय अनीता देवी और पहली मंजिल से उनके 30 वर्षीय बेटे नीतेश का शव बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार महिला का शव काफी पुराना था और बुरी तरह सड़ चुका था। वहीं नीतेश के शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। एक ही घर में दोनों की अलग-अलग जगह मौत होने से मामला संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस हादसा, आत्महत्या और हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट समेत अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। स्थानीय रहिवासियों के अनुसार मां-बेटे का पड़ोसियों से ज्यादा संपर्क नहीं था। बोकारो के सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने 21 अगस्त को बताया कि महिला की बाथरूम में गिरने से मौत की आशंका है। कहा कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *