Advertisement

पांच दिवसीय ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना कथारा पंचायत की टीम

फाइनल में जारंगडीह को 3-0 से रौंद कर शील्ड पर कथारा ने किया कब्जा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जीएम ग्राउंड कथारा में आयोजित पांच दिवसीय सीसीएल ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का 21 अगस्त को समारोहपूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल में कथारा पंचायत की टीम ने 3-0 से मात देकर जारंगडीह को पराजित कर शील्ड पर कब्जा करने में सफल रहा।

सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी परियोजना द्वारा आयोजित ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बीते 17 अगस्त से किया गया, जिसमें क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। चार दिनों तक चले कई रोमांचक मुकाबलों के बाद कथारा पंचायत और जारंगडीह उत्तरी पंचायत की टीमें फाइनल में पहुंचीं।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन 21 अगस्त को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कथारा पंचायत और बारीग्राम की टीम के बीच मुकाबला होना था, लेकिन बारीग्राम टीम नहीं पहुंची, जिस कारण बारीग्राम के नाम झिरकी से कथारा का मुकाबला कराया गया। खिलाड़ियों से कथारा कोलियरी पीओ रंजीत कुमार, कोलियरी प्रबंधक कृष्ण मुरारी आदि ने परिचय प्राप्त कर तथा गेंद को किक मारकर सेमीफइनल के पहले मुकाबले का शुभारंभ किया। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कथारा पंचायत ने बारीग्राम को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में जारंगडीह उत्तरी और अरमो पंचायत के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रोमांचक मुकाबले में जारंगडीह उत्तरी ने अरमो पंचायत को 2-1 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

फाइनल मैच से पूर्व समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक संचालन/खनन विनोद कुमार उपस्थित रहे। कथारा डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को श्रीफल, पौधा और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएवी कथारा के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया।

इसके बाद प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कथारा पंचायत और जारंगडीह उत्तरी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए राहुल कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

समापन समारोह के अवसर पर कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार, जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी प्रबीर कुमार सेनगुप्ता, स्वांग-गोविंदपुर फेज टू के परियोजना पदाधिकारी सतीश कुमार त्रिवेदी, महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष उत्खनन अभिजीत दत्ता, विभागाध्यक्ष योजना एवं परियोजना अर्जुन कुमार प्रसाद, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक अनूप कुमार दास, विभागाध्यक्ष पर्यावरण श्याम सुंदर पाल, विभागाध्यक्ष सीएसआर अनुराग कुमार, कथारा कोलियरी के डिपु प्रबंधक सह खेल प्रभारी अवनीश कुमार, अवनीश कुमार दिवाकर, कन्हैया कुमार, ऋषभ अमन, मोहम्मद फिरदौस, कृष्ण मोहन, कुणाल किशोर के अलावा मोहम्मद जॉनी, अशोक कुमार, मोहम्मद निजाम अंसारी, शमसुल हक, सुनीता सिंह, सतेन्द्र कुमार दास, बलेश्वर यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अधिकारी अवनीश कुमार, खेल समीक्षक बाबू मुंडा, जुगनू यादव और लखन यादव, उद्घोषक पिंटू सहित आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक की भूमिका आदित्य मुर्मू, बिनोद बोदरा, गंगा राम सोरेन और रामु सोरेन ने निभाई। परितोषिक वितरण का संचालन कृष्ण मुरारी, अनुराग कुमार तथा जुगनू यादव द्वारा किया गया।

आयोजित ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। पांच दिनों तक चले इस आयोजन में 32 टीमों की भागीदारी ने क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवाओं के उत्साह को भी सामने रखा। समापन समारोह में अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। प्रतियोगिता ने क्षेत्र के युवाओं को खेल के माध्यम से अपनी पहचान बनाने और आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *