प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चलकरी में 29 जुलाई को मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत छात्रों के बीच साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 90 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।
साईकिल मिलने से चलकरी के आलावे झुंझको, ढागामहुआ, कानीडीह, हरलोडीह आदि सुदूर इलाके से पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को काफी सहूलियत होगी। बताया जाता है कि सामान्य जाति को छोड़ अन्य जाति के छात्र-छात्राओं को साईकिल वितरण व्यवस्था की शुरुआत पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल, उप मुखिया संजय मंडल, प्रधानाध्यापक अनिल सिंह द्वारा किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर नायक, वर्तमान अध्यक्ष सोहन रविदास सहित अन्य शिक्षक एवं कई ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply