Advertisement

टांगटोना के पूर्व मुखिया के द्वादश कर्म में शामिल हुए पूर्व विधायक

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय राजेंद्र महतो के निधन के उपरांत 30 जुलाई को द्वादश कर्म का आयोजन किया गया। आयोजित द्वादश कर्म कार्यक्रम में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए।

इस दौरान पूर्व विधायक ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत राजेंद्र महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि स्व. महतो समाज के एक कर्मठ, सरल एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी सामाजिक नेतृत्वकर्ता को खो दिया है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।

उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें। मौके पर पूर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र महतो का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पूर्व मुखिया के रूप में क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल और साहस दें। मैं पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। द्वादश कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *