Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

सहयोगिनी ने जैनामोड़ व् बोकारो रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता कार्यक्रम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सहयोगिनी संस्था द्वारा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन पहल के तहत बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड स्थित बालिका उच्च विद्यालय जैनामोड़ और बोकारो रेलवे स्टेशन पर 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस मनाया गया।

​कार्यक्रम के दौरान सहयोगिनी के समन्वयक रवि कुमार राय ने मानव तस्करी जैसी गंभीर समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस हर साल 30 जुलाई को मनाया जाता है। कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2013 में इसकी शुरुआत मानव तस्करी के पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा करने और इस अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने सरकारों और संगठनों से इस आधुनिक गुलामी को समाप्त करने के लिए कड़े व ठोस कदम उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन नेटवर्क के माध्यम से पूरे देश भर में मानव तस्करी एवं मानव दुर्व्यापार के खिलाफ लगातार जनजागरण तथा पीड़ितों की सहायता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बोकारो जिला में सहयोगिनी द्वारा सघन रूप से मानव तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। इस अवसर पर सहयोगिनी की एनिमेटर सोनी कुमारी ने उपस्थित जनों और बच्चों को बाल तस्करी, बाल विवाह और बाल मजदूरी के दुष्परिणामों व रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

​कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हेमलता, सहायक चंद्रशेखर लीलन, सहयोगिनी की ओर से अनिल कुमार, सूर्यमणि देवी, विकास कुमार तथा बोकारो रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के अधिकारी एवं जवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *