प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में 30 जुलाई को वर्ग एक से आठ तक के दो सौ से अधिक विद्यार्थियों के बीच स्कूल बैग एवं नोटबुक का वितरण किया गया। इस क्रम में विद्यालय के वर्ग एक एवं दो के विद्यार्थियों के बीच पाठ्य-पुस्तक वितरित किए गये।
मिली जानकारी अनुसार वितरण व्यवस्था में स्थानीय पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक (एचएम) शैलेश कुमार खन्ना, शिक्षक नौशाद अली, शिवचरण कपरदार, यमुना कपरदार, रूपेश कुमार महतो सहित अन्य उपस्थित थे। बताया जाता है कि स्कूल बैग एवं पाठ्य-पुस्तक पाकर स्कूली बच्चे काफी खुश दिखे। मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने छात्र, छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने की अपील की।
![]()













Leave a Reply