रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 30 जुलाई को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पंचायती राज विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, कार्यपालक अभियंता जिला परिषद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
समीक्षा के दौरान सबकी योजना-सबका विकास अभियान, ग्राम पंचायत विकास योजना, बीआरजीएफ, 13वें, 14वें एवं 15वें वित्त आयोग, ऑनलाइन ऑडिट, ई-ट्रेजरी ऑनबोर्डिंग, पंचायत सचिव रोस्टर, पंचायत ज्ञान केन्द्र तथा ईईएसएल भुगतान की प्रगति की जानकारी ली गई।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एलएसडीजी थीम की प्रविष्टि निर्णय पोर्टल पर शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी है तथा ई-ग्राम स्वराज एवं जीपीडीपी संचालन के लिए प्रशिक्षण भी संपन्न हो गया है।
मौके पर उपायुक्त ने उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का पारदर्शी उपयोग, लंबित कार्यों एवं भुगतान का शीघ्र निष्पादन तथा सभी योजनाओं का लक्ष्य और समय-सीमा के अनुरूप प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।
![]()













Leave a Reply