बोकारो के नावाडीह के समीप हादसा, बच्चा गंभीर; बीजीएच में भर्ती
प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र के टांगटोना पंचायत अंतर्गत नावाडीह में 10 नवंबर को हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनका चार वर्षीय पुत्र घायल हो गये। हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आयी हैं। तीनों को बेहतर उपचार के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड के हद में बगदा रहिवासी बिरू घासी (पिता सृष्टिधर घासी) अपनी पत्नी सलमा देवी और पुत्र सक्षम कुमार के साथ चिलगड्ढा स्थित ससुराल से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान नावाडीह के समीप सड़क निर्माण कार्य में लगे एक हाइवा की चपेट में उनकी बाइक आ गयी। टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उस पर सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये।
![]()













Leave a Reply